best news portal development company in india

कूटरचित दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने का आरोपी गिरफ्तार, जहानागंज पुलिस ने भेजा न्यायालय

SHARE:

कूटरचित दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने का आरोपी गिरफ्तार, जहानागंज पुलिस ने भेजा न्यायालय

आजमगढ़। थाना जहानागंज पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर व्यक्तिगत विवरण में परिवर्तन कर एक से अधिक पासपोर्ट बनवाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर 2026 को प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर पासपोर्ट धारक सलमान अहमद पुत्र मोहम्मद इरफान, निवासी सलेमपुर, थाना जहानागंज के खिलाफ कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर व्यक्तिगत विवरण में परिवर्तन कर एक से अधिक पासपोर्ट बनवाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।

इस मामले में थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0 202/2026, धारा 318(2), 319(2) बीएनएस एवं धारा 12(1)(B) पासपोर्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 336(3), 338 और 340(2) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई।

पुलिस के मुताबिक, 7 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना जहानागंज पुलिस ने अभियुक्त सलमान पुत्र मोहम्मद इरफान, उम्र करीब 28 वर्ष, को मंदे बॉर्डर के पास से सुबह करीब 7:45 बजे गिरफ्तार किया पूछताछ में पुलिस ने आरोपी द्वारा घटना कारित किए जाने की बात स्वीकार करने का दावा किया है गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अच्छेलाल यादव, हेड कांस्टेबल अमरेश सिंह और रिजर्व कांस्टेबल विवेक गोंड, थाना जहानागंज शामिल रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई