best news portal development company in india

आजमगढ़ के नए SP सिटी बने IPS मानुष पारीक, बरेली से हुआ तबादला

SHARE:

आजमगढ़ के नए SP सिटी बने IPS मानुष पारीक, बरेली से हुआ तबादला

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश शासन ने बुधवार देर शाम 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में आजमगढ़ में भी बड़ा फेरबदल हुआ है।

शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी मानुष पारीक को पुलिस अधीक्षक नगर बरेली से पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़ बनाया गया है। वह आजमगढ़ के वर्तमान पुलिस अधीक्षक नगर चिराग जैन का स्थान लेंगे,वहीं, चिराग जैन का तबादला पुलिस अधीक्षक नगर बरेली के पद पर किया गया है।

मानुष पारीक 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। बरेली में पुलिस अधीक्षक नगर के पद पर तैनाती के बाद अब उन्हें आजमगढ़ नगर क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके स्थानांतरण के साथ ही आजमगढ़ पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव हुआ है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई