best news portal development company in india

डीजल चोरी गिरोह का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम सम्मानित

SHARE:

डीजल चोरी गिरोह का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम सम्मानित

आजमगढ़। हाईवे किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करने वाली थाना गंभीरपुर पुलिस टीम को गुरुवार को सम्मानित किया गया। पुलिस टीम ने गिरोह के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर गंभीरपुर, निजामाबाद, मुबारकपुर और कप्तानगंज थाना क्षेत्रों में हुई चार घटनाओं का सफल अनावरण किया था।

इस सराहनीय कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस ऑफिस, आजमगढ़ में एएसपी/क्षेत्राधिकारी सदर ईश्वर लाल गुर्जर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मी

उपनिरीक्षक योगेश कुमार सरोज, थाना गंभीरपुर

 कांस्टेबल शोएब, थाना गंभीरपुर

कांस्टेबल शिवराम सरोज, थाना गंभीरपुर

कांस्टेबल अजीत पटेल, थाना गंभीरपुर

 कांस्टेबल मिथिलेश यादव, थाना गंभीरपुर

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराध और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए आजमगढ़ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पुलिस टीम की इस कार्रवाई को इसी क्रम में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई