एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनीं
आजमगढ़। पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में गुरुवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

जनसुनवाई में क्षेत्राधिकारी कार्यालय किरन पाल सिंह भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बनाए रखने और पीड़ित पक्ष को प्रभावी न्याय दिलाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही मामलों में लापरवाही न बरतने और शिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर दिया गया।
आजमगढ़ पुलिस ने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान और जनविश्वास को मजबूत करना पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की शिकायतों का समाधान लगातार सुनिश्चित किया जा रहा है।








