सुबाष निषाद हत्याकांड में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिया के पास से दबोचा
आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र में सुबाष निषाद हत्याकांड के मामले में पुलिस ने वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी भुलेन्द्र गौड़ (28) को भैरवदासपुर पुलिया के पास से सुबह 9:55 बजे गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर की रात सारंगपुर गांव निवासी बिन्दु देवी ने थाना महराजगंज में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके पति सुबाष निषाद (लगभग 45 वर्ष) को भुलेन्द्र गौड़ और एक अज्ञात व्यक्ति ने नाले में गिराकर हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 240/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। इसी दौरान मुखबिर की सूचना और तलाश के क्रम में भुलेन्द्र गौड़ को भैरवदासपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया गिरफ्तार अभियुक्त भुलेन्द्र गौड़ पुत्र फूलचन्द, ग्राम सारंगपुर, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ का निवासी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक जयप्रकाश, कांस्टेबल राहुल कुमार राम, ओमप्रकाश यादव, अंकुश यादव और महिला कांस्टेबल सुनिधि यादव शामिल रहीं।







