best news portal development company in india

अखिलेश यादव ने सीएम योगी को अयोध्या से चुनाव लड़ने की दी चुनौती

SHARE:

अखिलेश यादव ने सीएम योगी को अयोध्या से चुनाव लड़ने की दी चुनौती

आजमगढ़/अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आगामी चुनाव में अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा उनके अयोध्या का प्रत्याशी घोषित होने के बाद से ही सर्वे करा रही है, लेकिन उसे कोई प्रत्याशी नहीं मिल रहा है।

अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार, अखिलेश यादव गुरुवार को सपा के पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय के गांव कृष्णापुर स्थित पैतृक आवास पर आयोजित भागवत कथा में शामिल होने पहुंचे थे। कथा में शामिल होने के बाद उन्होंने राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी बात रखी।

अखिलेश यादव ने कहा कि चढ़ावा चोरी के मामले में 15 दिनों के भीतर दूध का दूध और पानी का पानी करने की बात कहने वालों की बात भले ही सच साबित नहीं हुई हो, लेकिन अयोध्या की जनता ऐसे लोगों का पानी जरूर उतार देगी।

उन्होंने अयोध्या के विकास को लेकर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रहते हुए भी उन्होंने विकास के मुद्दे उठाए थे। सपा की सरकार बनने पर अयोध्या का विकास उसकी धार्मिक और सांस्कृतिक गरिमा के अनुरूप किया जाएगा। अयोध्या को विश्वस्तरीय बनाने के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।

अखिलेश यादव ने भागवत कथा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कथा केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि मनोबल भी बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा में प्रेम, दया और अपनत्व का संदेश निहित है। इस दौरान पार्टी के पीडीए समीकरण को भी भागवत की परंपरा से जोड़कर प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर सांसद अवधेश प्रसाद, लालजी वर्मा, पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय, पूर्व एमएलसी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हीरालाल यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई