best news portal development company in india

आजमगढ़ में नगर पालिका का सफाई अभियान, 54 अवैध होर्डिंग और 35 बैनर हटाए गए

SHARE:

बिना अनुमति लगाए गए विज्ञापनों पर नगर पालिका की कार्रवाई, यातायात बाधित करने वालों को दी गई सख्त चेतावनी

आजमगढ़। शहर को स्वच्छ, सुंदर और यातायात के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन ने गुरुवार को अवैध बैनर, पोस्टर और होर्डिंग के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान शहर के प्रमुख चौराहों, बिजली के खंभों, सरकारी भवनों और सार्वजनिक दीवारों पर बिना अनुमति लगाए गए विज्ञापनों को हटाया गया।

अभियान के दौरान नगर पालिका की टीम ने कुल 54 अवैध होर्डिंग और 35 बैनर हटाए। कार्रवाई से अवैध रूप से प्रचार करने वाले विज्ञापन एजेंसियों, कोचिंग संचालकों, स्थानीय नेताओं और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में हलचल मच गई।

नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर की सुंदरता और यातायात सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नगर पालिका ईओ डॉ. बृजेश सिंह के निर्देश पर सुबह राजस्व अधिकारी धर्मवीर सोनी के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक मो. दानिश संग कर्मचारियों ने अभियान चलाया। टीम ने विद्युत पोल पर अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग और बैनर हटाए।

नगर पालिका प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि विज्ञापन लगाने से पहले निर्धारित अनुमति अवश्य लें और सार्वजनिक स्थानों पर अनधिकृत प्रचार सामग्री लगाने से बचें।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई