best news portal development company in india

आजमगढ़ में जनसुनवाई: अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

SHARE:

आजमगढ़ में जनसुनवाई: अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

आजमगढ़, 09 अक्टूबर 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में शुक्रवार को पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया।

जनसुनवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी कार्यालय किरन पाल सिंह उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

साथ ही शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बनाए रखने तथा पीड़ित पक्ष को प्रभावी न्याय दिलाने पर जोर दिया गया।

आजमगढ़ पुलिस ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करने और पुलिस के प्रति जनविश्वास मजबूत बनाने के लिए पुलिस लगातार प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment