best news portal development company in india

गाजीपुर। धान के खेत में मिला 12 फीट लंबा अजगर, मुंह से निकला नीलगाय का मृत बच्चा

SHARE:

सेदपुर के फुलवारी कला गांव में अजगर मिलने से मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर आबादी से दूर छोड़ा

गाजीपुर। सेदपुर क्षेत्र के फुलवारी कला गांव में गुरुवार को धान के खेत में करीब 12 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अजगर का पेट असामान्य रूप से फूला हुआ था, जिसे देखकर ग्रामीणों को आशंका हुई कि उसने किसी बड़े जीव को निगल लिया है।

खेत में अजगर दिखाई देने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। इसके बाद वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। टीम के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने अजगर को रस्सी की मदद से बांधकर खेत से बाहर सुरक्षित स्थान पर रखा।

कुछ देर बाद अजगर के मुंह से नीलगाय का मृत बच्चा बाहर निकला, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद अजगर को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया और आबादी से दूर गंगा नदी के किनारे सुनसान क्षेत्र में छोड़ दिया।

रेस्क्यू अभियान में वन रेंजर रमेश कुमार, वन दरोगा निशिकांत, वन रक्षक आशीष यादव और अमित यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। घटना के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई