best news portal development company in india

आजमगढ़।। काम बंद कर महिला अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों ने किया प्रदर्शन, छह सूत्रीय मांगों को लेकर धरना

SHARE:

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने समान वेतन, ईपीएफ और स्वास्थ्य बीमा सहित अन्य सुविधाएं देने की उठाई मांग

आजमगढ़। जिला महिला अस्पताल में तैनात एनएचएम आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर काम बंद कर प्रदर्शन किया। संयुक्त संघर्ष समिति संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने दीपिका दूबे के नेतृत्व में छह सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया।

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने बताया कि वे वर्षों से जिला अस्पताल में मरीजों की सेवा कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक समान वेतन का लाभ नहीं मिला है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत कर्मियों को कई सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं से भी वंचित रखा गया है।

कर्मचारियों ने मांग की कि आउटसोर्सिंग कर्मियों का समायोजन किया जाए अथवा प्रस्तावित आउटसोर्स सेवा निगम के माध्यम से नियोजन कर उन्हें निगम के लाभ उपलब्ध कराए जाएं। इसके साथ ही सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को ईपीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी और स्वास्थ्य बीमा सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं का लाभ दिया जाए।

प्रदर्शन में कनकलता, वैशाली, अब्बास, मनोज, अनिल, पल्लवी, दीपशिखा, पुष्पा, दीपिका सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। कर्मचारियों ने मांगों के समाधान की अपील करते हुए अपनी आवाज बुलंद की।

Leave a Comment