best news portal development company in india

आजमगढ़। किशोरी से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एससी-एसटी और पॉक्सो एक्ट में दर्ज है मुकदमा

SHARE:

आजमगढ़। किशोरी से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एससी-एसटी और पॉक्सो एक्ट में दर्ज है मुकदमा

आजमगढ़। जनपद की थाना सिधारी पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया।

पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 4 अक्टूबर 2026 को पीड़िता की मां ने थाना सिधारी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी किशोरी पुत्री के साथ घर के पीछे गली में छेड़खानी और मारपीट की गई। साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था।

तहरीर के आधार पर थाना सिधारी में मुकदमा अपराध संख्या 410/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम ने 8 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 2:10 बजे गेलवारा स्थित झारखंडेय मंदिर के पास से पियूष निषाद पुत्र स्वर्गीय अविनाश चन्द और प्रांजल निषाद पुत्र संतोष निषाद, निवासी खोजापुर, थाना सिधारी, आजमगढ़ को गिरफ्तार किया।

मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा की जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: उपनिरीक्षक जावेद सिद्दीकी, उपनिरीक्षक शिवम द्विवेदी, कांस्टेबल अवनीश यादव और कांस्टेबल गिरजेश सिंह।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई