best news portal development company in india

जमीनी विवाद में चली गोली! अधेड़ को लगी गोली, हालत गंभीर; आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

जमीनी विवाद में चली गोली! अधेड़ को लगी गोली, हालत गंभीर; आरोपी गिरफ्तार

केराकत ,जौनपुर । केराकत थाना क्षेत्र के सरौनी पूरबपट्टी गांव में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर गोली चलने से इलाके में सनसनी फैल गई। विवाद के दौरान समर बहादुर मौर्या (पुत्र रघुनाथ मौर्या) को गोली लग गई। गोली उनकी जांघ में लगी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।

डायल 112 पर बेटे ने दी सूचना
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को घायल समर बहादुर मौर्या के पुत्र अर्जुन मौर्या ने डायल 112 पर सूचना दी कि गांव के ही कन्हैया लाल मौर्या उर्फ लुल्ली (पुत्र लाल बहादुर मौर्या) ने जमीनी विवाद को लेकर उनके पिता को गोली मार दी है।

सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
गोली लगने के बाद घायल समर बहादुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) केराकत ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया।

आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंसी बंदूक बरामद
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई। क्षेत्राधिकारी गजेंद्र सिंह के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी कन्हैया लाल मौर्या उर्फ लुल्ली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली है।
फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। जमीनी विवाद को लेकर हुई इस गोलीबारी की घटना से गांव में चर्चा का माहौल है जौनपुर से बड़ी खबर। जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, अधेड़ को लगी गोली; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद की लाइसेंसी बंदूक।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई