थाना समाधान दिवस, रानी की सराय में एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

आजमगढ़, 10 अक्टूबर 2026। थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार एवं नायब तहसीलदार सदर अग्निवेश मिश्रा ने थाना रानी की सराय में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की शिकायतों का नियमानुसार प्रभावी समाधान किया जाए। पुलिस एवं राजस्व विभाग आपसी समन्वय बनाकर मामलों का निस्तारण करें, ताकि पीड़ितों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।
उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता बरतने और आमजन की समस्याओं का समय से समाधान करने पर जोर दिया। थाना समाधान दिवस का उद्देश्य लोगों की शिकायतों का प्रभावी समाधान कर उन्हें राहत प्रदान करना है।








