आजमगढ़ फर्जी हिब्बानामा तैयार कर जमीन पर कब्जे की कोशिश, निजामाबाद पुलिस ने 66 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार
निजामाबाद, आजमगढ़। जमीन से जुड़े विवाद में फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर भूमि पर कब्जा करने के प्रयास और जान से मारने की धमकी देने के मामले में निजामाबाद पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया पुलिस के अनुसार, निजामाबाद कस्बे के मोहल्ला तेलीपुरा निवासी अबु अकदश पुत्र आफताब ने शिकायत दर्ज कराई थी कि विपक्षी पक्ष ने कथित तौर पर साजिश के तहत उनकी भूमि को स्वर्गीय अब्दुल अजीज की संपत्ति दर्शाते हुए फर्जी एवं कूटरचित रजिस्टर्ड हिब्बानामा तैयार कराया आरोप है कि न्यायालय से मुकदमा हारने के बावजूद संबंधित दस्तावेजों के आधार पर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया गया शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर उनके और उनके परिवार के साथ गाली-गलौज की गई, असलहा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई तथा दीवार और अहाते में रखे घरेलू सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
इस मामले में वादी की तहरीर के आधार पर थाना निजामाबाद में मुकदमा अपराध संख्या 187/26 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
घर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया आरोपी
मामले में कार्रवाई करते हुए 12 अक्टूबर 2026 को निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने पुलिस टीम के साथ आरोपी मोतीन अहमद पुत्र स्वर्गीय अब्दुल अजीज, निवासी मोहल्ला तेलीपुरा, कस्बा निजामाबाद, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 66 वर्ष को उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी दोपहर करीब एक बजे की गई पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई प्रचलित है।








