best news portal development company in india

जमुई में ऑल इंडिया मुशायरे की सफलता पर फाउंडेशन कार्यालय में बधाई देने पहुंचे सैकड़ों लोग

SHARE:

जमुई में ऑल इंडिया मुशायरे की सफलता पर फाउंडेशन कार्यालय में बधाई देने पहुंचे सैकड़ों लोग

रिपोर्ट। एमडी सद्दाम अंसारी, जमुई।

जमुई। 10 सितंबर को आयोजित ऑल इंडिया मुशायरे की शानदार सफलता के बाद सैयद सुल्तान अलाउद्दीन फाउंडेशन के कार्यालय में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कार्यक्रम की सफलता से उत्साहित सैकड़ों लोग कार्यालय पहुंचे और आयोजकों को मुबारकबाद पेश की। लोगों ने मुशायरे को बेहद कामयाब बताते हुए इसे क्षेत्र में चर्चा और आकर्षण का प्रमुख विषय बताया।

इस मौके पर पंजाब भास्कर, ऑल इंडिया एजुकेशन कॉन्फ्रेंस के कन्वीनर एवं जिले के चर्चित समाजसेवी घनी साहब, समदानी साहब सहित प्रसिद्ध आल्हा सेवा से जुड़े लोग और झाझा के सोनू भी कार्यालय पहुंचे। सभी ने कार्यक्रम की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए आयोजकों को बधाई दी और इस आयोजन को सराहनीय बताया।

मुशायरे को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। बधाई देने पहुंचे लोगों ने कहा कि इस तरह के साहित्यिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी मेलजोल, भाईचारे और साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम की सफलता ने आयोजकों के प्रयासों को नई पहचान दी है।

फाउंडेशन कार्यालय में लोगों की मौजूदगी और लगातार मिल रही मुबारकबाद से आयोजन की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। 10 सितंबर को आयोजित ऑल इंडिया मुशायरा अपनी कामयाबी और लोगों के बीच चर्चा के कारण यादगार आयोजन के रूप में सामने आया।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई