यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को लगेंगे मतदाता पंजीकरण के विशेष कैंप, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे BLO
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के लिए 17 और 24 अक्टूबर 2026 को विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप आयोजित किए जाएंगे प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को प्रत्येक बूथ पर कैंप आयोजित कराने और अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य पात्र नागरिकों का नाम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में शामिल करना है विशेष कैंप के दौरान प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे।
फॉर्म-6 के जरिए करा सकेंगे पंजीकरण
विशेष कैंप में मतदाता पंजीकरण के लिए पर्याप्त संख्या में फॉर्म-6 उपलब्ध रहेंगे पात्र नागरिकों को आवेदन के साथ नवीनतम फोटो तथा जन्मतिथि और पते से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क भी स्थापित की जाएगी, जहां नागरिकों को फॉर्म भरने और पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करने में सहायता मिलेगी।
अधिकारियों को निगरानी की जिम्मेदारी
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिया है कि विशेष कैंपों के आयोजन में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो जिला निर्वाचन अधिकारी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी बूथों का पर्यवेक्षण करेंगे, जबकि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे कैंप के दौरान प्राप्त होने वाले आवेदनों का व्यवस्थित रिकॉर्ड रखने और संबंधित अधिकारियों के बीच समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया है अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया का उपयोग किया जाएगा कैंपों के चयनित फोटो और वीडियो जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट तथा आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर भी अपलोड किए जाएंगे।
पात्र नागरिकों से नाम जांचने की अपील
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के नागरिकों से अपील की है कि वे 17 और 24 अक्टूबर को अपने मतदेय स्थल पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम जांचें यदि नाम सूची में दर्ज नहीं है और वे निर्धारित पात्रता पूरी करते हैं, तो फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण के लिए आवेदन करें उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना आवश्यक है।








