राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 के लिए हुआ चयन, खिलाड़ियों की उपलब्धि से विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ की छह महिला खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने फाइट और पूमसे स्पर्धाओं में पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 के लिए किया गया है, जिसका आयोजन ओडिशा में होना है। यह प्रतियोगिता 10 और 11 अक्टूबर को आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया।
अंशु यादव ने जीता स्वर्ण पदक
विश्वविद्यालय की अंशु यादव ने फाइट में स्वर्ण पदक और पूमसे में रजत पदक जीतकर विशेष उपलब्धि हासिल की अंशु यादव एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा हैं उनके शानदार प्रदर्शन ने विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया वहीं, दीक्षा पांडेय ने फाइट में रजत और पूमसे में कांस्य पदक हासिल किया अनामिका यादव ने फाइट में कांस्य पदक जीता, जबकि कामिनी देवी ने फाइट में रजत और पूमसे में कांस्य पदक प्राप्त किया साक्षी यादव ने फाइट में कांस्य और पूमसे में रजत पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया इसके अलावा, अर्थशास्त्र की प्राध्यापिका दीक्षा राय ने पूमसे में कांस्य पदक जीतने के साथ कोच सम्मान भी प्राप्त किया।
कोच के मार्गदर्शन में कर रहीं तैयारी
विश्वविद्यालय की सभी खिलाड़ी एनआईएस कोच सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में प्रशिक्षण ले रही हैं, खिलाड़ियों की सफलता पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार सहित विश्वविद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की स्टेट चैंपियनशिप में छह महिला खिलाड़ियों की पदक जीत और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन विश्वविद्यालय के खेल क्षेत्र की महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। अब खिलाड़ियों से राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय और आजमगढ़ का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई जा रही है।







