best news portal development company in india

मिशन शक्ति 6.0: पारिवारिक विवाद सुलझाने वाले परिवारों को आजमगढ़ पुलिस ने उपहार देकर किया सम्मानित

SHARE:

काउंसलिंग के जरिए विवादों के निस्तारण और पारिवारिक सौहार्द बढ़ाने की पहल, मिशन शक्ति केंद्रों पर लिया गया फीडबैक

आजमगढ़। शारदीय नवरात्रि एवं मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत आजमगढ़ पुलिस ने पारिवारिक विवादों के प्रभावी समाधान और परिवारों में आपसी सामंजस्य बढ़ाने की दिशा में पहल की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में 16 अक्टूबर 2026 को जनपद के सभी थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों के माध्यम से पूर्व में काउंसलिंग के जरिए निस्तारित पारिवारिक मामलों से जुड़े अभिभावकों एवं परिजनों को आमंत्रित कर उनका फीडबैक लिया गया। इस दौरान संबंधित परिवारों को उपहार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

काउंसलिंग से पारिवारिक विवादों के समाधान पर जोर

अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक यातायात एवं मिशन शक्ति के नोडल अधिकारी पंकज श्रीवास्तव तथा पर्यवेक्षण अधिकारी क्षेत्राधिकारी लालगंज आस्था जायसवाल के नेतृत्व में यह पहल की गई।

इसका उद्देश्य पारिवारिक विवादों का प्रभावी निस्तारण कर परिवारों में आपसी समझ, सामंजस्य और सौहार्द स्थापित करना है। साथ ही महिलाओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है।

महिला सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए अभियान

मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत आजमगढ़ पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित कर रही है। पारिवारिक विवादों में काउंसलिंग के माध्यम से समाधान की पहल इसी अभियान का हिस्सा है।

आजमगढ़ पुलिस ने महिला सुरक्षा, पारिवारिक विवादों के प्रभावी निस्तारण और समाज में पारिवारिक सौहार्द बनाए रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई