best news portal development company in india

आजमगढ़: अश्लील वीडियो के नाम पर धमकी देकर की ₹20 हजार की साइबर ठगी, पुलिस ने पूरी रकम वापस कराई

SHARE:

रौनापार साइबर टीम की कार्रवाई, बैंक से समन्वय कर पीड़ित के खाते में वापस कराई गई ठगी की रकम

आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति से अश्लील वीडियो देखने के मामले में धमकी देकर ₹20,000 की साइबर ठगी की गई। शिकायत मिलने के बाद आजमगढ़ पुलिस की साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित की पूरी धनराशि वापस करा दी।

धमकी देकर की गई थी साइबर ठगी

पुलिस के अनुसार, ग्राम बनियापार निवासी सरोज कुमार पुत्र चन्द्रभान के साथ 4 अगस्त 2026 को अश्लील वीडियो देखने के संबंध में धमकी देकर ₹20,000 की ठगी की गई थी। पीड़ित ने इस मामले में साइबर शिकायत संख्या 33108260193285 दर्ज कराई थी।

साइबर टीम ने पूरी रकम कराई वापस

शिकायत प्राप्त होने के बाद थाना रौनापार की साइबर टीम ने संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित किया और ठगी की धनराशि को आरोपी के बैंक खाते में होल्ड कराया। इसके बाद MRM पोर्टल के माध्यम से होल्ड की गई पूरी ₹20,000 की धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई।

इस कार्रवाई में थाना रौनापार की साइबर टीम की भूमिका रही।

साइबर ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत

आजमगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या आधिकारिक वेबसाइट “www.cybercrime.gov.in” (https://www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत करें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर ठगी की रकम को सुरक्षित कराने का प्रयास किया जा सके

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई