best news portal development company in india

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खंड शिक्षक निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने हेतु की गई समीक्षा बैठक

SHARE:

गोरखपुर -फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के सभी नोडल अधिकारी अपने कार्यों को समय सीमा में करें पूर्ण- जिलाधिकारी 

निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सकुशल संपन्न होगा खंड शिक्षक निर्वाचन 

आजमगढ़ 18अक्टूबर 2026

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर – फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर रविंद कुमार की अध्यक्षता में नोडल /सहायक नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन तैयारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने बैठक में निर्वाचन से संबंधित तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएँ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कर ली जाएँ।

आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन

जिलाधिकारी ने वर्तमान में प्रभावी आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में आचार संहिता के अनुपालन की नियमित निगरानी करें तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप ही सभी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। किसी भी स्तर पर आचार संहिता का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार तत्काल कार्रवाई की जाए।

पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान एवं मतदान केंद्रों तक आवागमन की समीक्षा

बैठक में पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान स्थल, मतदान केंद्रों तक आवागमन, रूट व्यवस्था तथा मतदान के पश्चात वापसी से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान एवं वापसी की पूरी व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर ली जाए। संबंधित अधिकारी अपने स्तर से सभी व्यवस्थाओं का परीक्षण कर लें, जिससे मतदान दिवस पर किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

मतदान केंद्रों पर एएमएफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर एएमएफ (Assured Minimum Facilities) की उपलब्धता का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर-विद्युत व्यवस्था,पेयजल,शौचालय, रैंप,दिव्यांग मतदाताओं के लिए सुगम आवागमन, साफ-सफाई,पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था,आवश्यक फर्नीचर एवं अन्य मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध रहनी चाहिए। जहाँ कहीं भी कोई कमी पाई जाए, संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर उसे तत्काल दूर कराया जाए।

मतदान केंद्रों का निरीक्षण एवं कमियों का निस्तारण

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का दुबारा निरीक्षण कर वहाँ उपलब्ध व्यवस्थाओं का परीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को चिन्हित कर संबंधित विभाग के माध्यम से समय से तत्काल दूर कराया जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन दिवस से पूर्व सभी व्यवस्थाओं की पुनः समीक्षा कर यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी आवश्यक व्यवस्था लंबित न रहे।

निर्वाचन कार्मिकों की तैयारी एवं प्रशिक्षण

बैठक में निर्वाचन कार्य में लगाए गए कार्मिकों की तैनाती एवं प्रशिक्षण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी संबंधित कार्मिकों को उनके दायित्वों एवं निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी समय से उपलब्ध कराई जाए तथा प्रशिक्षण संबंधी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएँ।

निर्वाचन सामग्री एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा

बैठक में निर्वाचन सामग्री, आवश्यक संसाधनों, पोलिंग पार्टियों की आवश्यकताओं तथा अन्य लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि निर्वाचन सामग्री एवं आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता का पूर्व में ही सत्यापन कर लिया जाए, ताकि मतदान के समय किसी भी प्रकार की कमी न हो।

अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय के निर्देश

जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन एक महत्वपूर्ण एवं सामूहिक प्रशासनिक दायित्व है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें तथा अपने-अपने दायित्वों को समयबद्ध रूप से पूरा करें। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्वाचन संबंधी सभी बिंदुओं पर नियमित समीक्षा की जाए और प्रत्येक अधिकारी अपने क्षेत्र की प्रगति से संबंधित आवश्यक रिपोर्ट समय से उपलब्ध कराए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुरूप निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियाँ समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाने का आश्वासन दिया गया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल,

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, अपर जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह, संजय चावला, उप जिलाधिकारीगण, समस्त नोडल/सहायक अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई