महराजगंज पुलिस ने सेंहदा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास से पकड़ा, युवती की शिकायत पर दर्ज हुआ था मुकदमा
आजमगढ़, 18 अक्टूबर। महराजगंज थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी मुहम्मद हलीम उर्फ समीर (28) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे 18 अक्टूबर को सेंहदा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास से पकड़ा,पुलिस के अनुसार, 16 अक्टूबर को महराजगंज थाना क्षेत्र की निवासी एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि महराजगंज जनपद के सिसवनिया (भरवलिया) निवासी मुहम्मद हलीम उर्फ समीर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत के आधार पर महराजगंज थाने में मुकदमा संख्या 249/2026 भारतीय न्याय संहिता की धारा 69, 351(3) और 352 के तहत दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जयप्रकाश के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।








