नोनारी, आजमगढ़ में 26 अक्टूबर को सजेगी उर्दू अदब की महफिल, ऑल इंडिया मुशायरे में जुटेंगे नामचीन शायर
नोनारी, आजमगढ़। उर्दू साहित्य और शायरी के प्रेमियों के लिए नोनारी में आगामी 26 अक्टूबर 2026, सोमवार को ‘उर्दू अदब की एक शाम अहले नोनारी के नाम’ शीर्षक से ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम रात 9 बजे से शुरू होगा, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए मशहूर शायर और कवयित्रियां अपनी रचनाएं पेश करेंगे।
आयोजकों के अनुसार, मुशायरे में डॉ. जुबैर अंसारी, वसीम जहांगीराबादी, गुलरेज देवासी, शादाब आजमी, अली बाराबंकी, मैकश आजमी, सलमान घोसवी, अबुसाद आजमी, अबु शहमा मुगलसरावी, शमशाद अलबेला, रफीक गड़बड़, अहमद परवाज, रीना तिवारी, शगुफ्ता अंजुम, सना लहरपुरी और नाजो नाज सहित अन्य शायर शिरकत करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता रिजवान अहमद उर्फ मिस्टर करेंगे, जबकि संचालन की जिम्मेदारी नसीम साज निभाएंगे। मुख्य अतिथि के रूप में मोहम्मद खान बखरां, भावी प्रत्याशी जिला पंचायत कनेरी, शामिल होंगे मुशायरे के कन्वीनर अजीम शेख, प्रधान पद प्रत्याशी नोनारी, और नाजिश जिया ने साहित्य प्रेमियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है आयोजकों का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य उर्दू अदब, शायरी और साहित्यिक परंपरा को बढ़ावा देना तथा शायरों को अपनी रचनाएं प्रस्तुत करने के लिए मंच उपलब्ध कराना है।








