मृतक की पहचान परवेज पुत्र कासिम के रूप में हुई, अहरौला पुलिस ने इत्तेफाकिया दर्ज कर शुरू की विधिक कार्रवाई
आजमगढ़। जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बे में काशी गोमती बैंक के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में हलचल मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान परवेज पुत्र कासिम, निवासी ग्राम रसूलपुर अहमद अली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही अहरौला पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।
परिजनों के मुताबिक, मृतक शराब पीने का आदी था। हालांकि, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।
मामले में इत्तेफाकिया दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।








