मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत देवखरी-भंवरनाथ बस्ती में कार्यक्रम आयोजित, 45 से 50 लोगों के साथ साझा की त्योहारों की खुशियां

आजमगढ़। मिशन शक्ति फेज-6.0 और आगामी त्योहारों के मद्देनजर थाना कंधरापुर पुलिस ने सामाजिक संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए देवखरी-भंवरनाथ बस्ती में महिलाओं एवं बच्चों के बीच फल, मिठाई, खाद्य सामग्री और वस्त्र वितरित किए। इस दौरान महिलाओं को साड़ियां और बच्चों को खाद्य सामग्री देकर त्योहारों की खुशियां साझा की गईं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक थाना कंधरापुर ने किया। मिशन शक्ति प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह के साथ महिला पुलिसकर्मियों ने बस्ती में पहुंचकर महिलाओं एवं बच्चों को आवश्यक सामग्री वितरित की और आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं दीं।
सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाने की अपील
कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं एवं बच्चों को त्योहारों के दौरान सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। लोगों से आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने, किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने तथा किसी समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई।

इस पहल के माध्यम से कंधरापुर पुलिस ने जरूरतमंद परिवारों के साथ त्योहारों की खुशियां साझा करते हुए महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में लगभग 45 से 50 लोगों की सहभागिता रही।
ये पुलिसकर्मी रहे मौजूद
कार्यक्रम में मिशन शक्ति प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, महिला आरक्षी शैल त्रिवेदी, रिद्धि तिवारी, रोशनी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।








