best news portal development company in india

निजामाबाद में महिला को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोपी ससुर गिरफ्तार

SHARE:

मृतका के भाई की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा, अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी

निजामाबाद, आजमगढ़। महिला को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में निजामाबाद थाना पुलिस ने वांछित ससुर रामचन्द्र यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है पुलिस के मुताबिक, 21 अक्टूबर 2026 को रानी की सराय थाना क्षेत्र के चकसेठवल गांव निवासी अमित यादव ने अपनी बहन अन्तिमा यादव की मौत के संबंध में निजामाबाद थाने में तहरीर दी थी, तहरीर में ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है शिकायत के अनुसार, अन्तिमा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी इस मामले में पुलिस ने मु0अ0सं0 268/2026 के तहत बीएनएस की धारा 85, 115(2) और 108 में मुकदमा दर्ज किया था इसमें मृतका के ससुर रामचन्द्र यादव, ननद पूजा यादव व गुन्जा यादव, देवर आशीष यादव तथा ननदोई अमित यादव को नामजद किया गया था।

घर से गिरफ्तार हुआ आरोपी

पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर को उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव ने पुलिस टीम के साथ वांछित आरोपियों की तलाश के दौरान निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरीदाबाद गांव स्थित घर से रामचन्द्र यादव (56) पुत्र धुक्कू यादव को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है,जबकि मामले में अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है पुलिस टीम उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव, कांस्टेबल रवि मौर्य और कांस्टेबल मुरारी जायसवाल।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई