best news portal development company in india

आजमगढ़ में शिक्षक निर्वाचन के दौरान 2.41 लाख रुपये और प्रचार सामग्री बरामद, चार लोग हिरासत में

SHARE:

सिधारी थाना क्षेत्र के दौलतपुर पुलिया पर फ्लाइंग स्क्वाड ने की जांच, मामले में बीएनएस और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में सिधारी थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 2,41,500 रुपये नकद और चुनाव प्रचार से संबंधित सामग्री बरामद की गई। इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 को उपजिलाधिकारी सदर अविनाश गौतम के नेतृत्व में फ्लाइंग स्क्वाड टीम दौलतपुर पुलिया पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की किआ सेल्टोस कार (UP54AX2379) में सवार चार लोगों को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान कार में रखे पांच सफेद झोलों से चुनाव प्रचार संबंधी पंपलेट, हैंडबिल, वोटर स्लिप, बैलेट पेपर के प्रतिरूप और विभिन्न विद्यालयों के अध्यापकों की मतदाता सूचियां बरामद हुईं। इसके अलावा 2,41,500 रुपये नकद और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।

लिफाफों में रुपये बांटने की बात सामने आई

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान पकड़े गए व्यक्तियों ने बताया कि वे नकदी को लिफाफों में रखकर बांटने जा रहे थे। इस संबंध में थाना सिधारी में मुकदमा संख्या 431/2026 के तहत धारा 173 बीएनएस और धारा 123(1) लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई कर रही है।

हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के नाम

1. सुभाष सिंह, निवासी करमी, थाना चिरैयाकोट, जनपद मऊ।

2. राजेश कुमार पाण्डेय, निवासी कस्बा सिधारी, जनपद आजमगढ़।

3. शिवमोहन सिंह, निवासी समेदा, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।

4. शिवगोविन्द सिंह, निवासी करमी, थाना चिरैयाकोट, जनपद मऊ।

बरामदगी का विवरण

2,41,500 रुपये नकद,चुनाव प्रचार सामग्री, वोटर स्लिप और अध्यापकों की मतदाता सूचियां,एक किआ सेल्टोस कार,चार मोबाइल फोन

निर्वाचन के मद्देनजर कार्रवाई। शिक्षक निर्वाचन को लेकर आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के लिए फ्लाइंग स्क्वाड और पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। बरामद नकदी और प्रचार सामग्री के संबंध में दर्ज मुकदमे में आगे की कार्रवाई पुलिस के स्तर से की जा रही है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई