शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, 23 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की गई

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश विधान परिषद खंड शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मद्देनजर शुक्रवार, 23 अक्टूबर को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों एवं बूथों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए।

जिला प्रशासन के अनुसार, जनपद के 23 मतदान केंद्रों एवं बूथों पर कुल 558 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए








