best news portal development company in india

गाजीपुर में नाबालिग के यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग के आरोप में सिपाही निलंबित !

SHARE:

शादी का झांसा देकर किशोरी के शोषण और आपत्तिजनक वीडियो-तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, एसपी के निर्देश पर जांच शुरू

दिलदारनगर, गाजीपुर। गाजीपुर में नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने तथा आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में गहमर थाने पर तैनात आरक्षी मोहित यादव को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देश पर शनिवार की रात आरोपी आरक्षी के खिलाफ दिलदारनगर थाने में पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में कई अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है आरोपित आरक्षी मोहित यादव पुत्र यज्ञ नारायण यादव मूलरूप से प्रतापगढ़ जिले के थाना कोहंडौर क्षेत्र के ग्राम करिस्ता का रहने वाला है।

शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि करीब छह महीने पहले वह अपनी बुआ के साथ लखनऊ गई थी। वहां से लौटते समय ट्रेन में उसकी मुलाकात मोहित यादव से हुई। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच मेलजोल बढ़ गया और साथ घूमने-फिरने तक बात पहुंच गई पीड़िता का आरोप है कि आरक्षी ने उसे शादी का भरोसा देकर कई महीनों तक उसका शारीरिक शोषण किया। इसके बाद वह उसे होटलों में ले गया, जहां कथित तौर पर उसका यौन शोषण किया गया। इस दौरान उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भी बना लिए गए।

वीडियो और तस्वीरों से ब्लैकमेल करने का आरोप

पीड़िता ने अपने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि आरक्षी ने शादी के खर्च का हवाला देकर उसे दूसरे लोगों के संपर्क में जाने के लिए दबाव बनाया। आरोप है कि उसने अपने साथियों से भी उसका यौन शोषण कराया। इसके बाद आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया।

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले में दिलदारनगर थाने से विवेचना की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी आरक्षी को निलंबित कर दिया गया है।

Leave a Comment