तरवां में ट्यूबवेल से उपकरण चोरी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
तरवां, आजमगढ़। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तरवां थाना पुलिस ने ट्यूबवेल से उपकरण चोरी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनीष यादव उर्फ झिनकू (करीब 30 वर्ष), पुत्र बद्री, निवासी भिखारीपट्टी, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है ग्राम पड़री निवासी रामसरेख यादव पुत्र स्वर्गीय इन्द्रदेव यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ताला 9 अक्टूबर 2026 की रात उनके खेत में लगे ट्यूबवेल कातोड़कर मोनोब्लॉक, स्टार्टर और स्टेबलाइजर चोरी कर लिए गए थे
इसके अलावा, पड़ोसी के खेत से भी स्टेबलाइजर चोरी होने की शिकायत की गई थी इस मामले में 10 अक्टूबर 2026 को थाना तरवां में मुकदमा अपराध संख्या 206/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305 और 331(4) में मुकदमा दर्ज किया गया था पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक सूरज तिवारी ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए सुबह करीब 9:55 बजे नूरपुर-भंवरपुर पुलिया के पास से आरोपी मनीष यादव उर्फ झिनकू को गिरफ्तार किया पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।








