best news portal development company in india

कुपोषण मुक्त आजमगढ़ के लक्ष्य को लेकर डीएम ने की पोषण समिति की समीक्षा बैठक !

SHARE:

कुपोषण मुक्त आजमगढ़ के लक्ष्य को लेकर डीएम ने की पोषण समिति की समीक्षा बैठक

आजमगढ़, 26 अक्टूबर 2026। कुपोषण मुक्त आजमगढ़ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण एवं कन्वर्जेन्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण और संचालन की स्थिति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन केंद्रों के भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है, उनमें जल्द से जल्द विद्युत कनेक्शन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि केंद्रों का सुचारु संचालन हो सके।

हॉट कुक्ड मील योजना की समीक्षा के दौरान डीएम ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्तायुक्त और गर्म भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता की नियमित निगरानी करने तथा किसी भी स्तर पर शिकायत मिलने की स्थिति से बचने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने को कहा सैम एवं मैम श्रेणी के बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य की स्थिति पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ऐसे बच्चों का नियमित वजन कराया जाए। जरूरत के अनुसार उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) से जोड़कर आवश्यक स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने पोषण संबंधी संकेतकों में सुधार के लिए प्रभावी कार्रवाई करने पर भी जोर दिया।

पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों और उनके अभिभावकों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। डीएम ने कहा कि भोजन पौष्टिक, स्वच्छ और निर्धारित मानकों के अनुरूप होना चाहिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पात्र गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को समय से लाभ उपलब्ध कराने और लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित साफ-सफाई कराने के साथ खिड़की, दरवाजे और अन्य मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त रखने को कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को केंद्रों का नियमित निरीक्षण कर कमियों को तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि कुपोषण मुक्त आजमगढ़ का लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्ययोजना बनाकर काम करें। उन्होंने सभी पात्र लाभार्थियों तक पोषण एवं स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने पर जोर दिया बैठक में नवागत मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमन्त सिंह, डीसी एनआरएलएम डॉ. आराधना त्रिपाठी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उमा शरण पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त सीडीपीओ, सुपरवाइजर और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई