best news portal development company in india

 जनगणना-2027: मेहनगर और मार्टिनगंज में प्रगणकों व सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू !

SHARE:

 जनगणना-2027: मेहनगर और मार्टिनगंज में प्रगणकों व सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

आजमगढ़, 26 अक्टूबर 2026। जनगणना-2027 के सफल और सुचारु संचालन के उद्देश्य से जनपद की तहसील मेहनगर एवं मार्टिनगंज में प्रगणकों और सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है। प्रशिक्षण का उद्घाटन संबंधित उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार की ओर से किया गया प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों को जनगणना की प्रक्रिया, निर्धारित प्रश्नों के अनुसार सही जानकारी संकलित करने, मोबाइल एप के माध्यम से डिजिटल प्रविष्टियां करने, मकान सूचीकरण और परिवारों से संबंधित विवरण दर्ज करने की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही फील्ड में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के समाधान, प्रपत्रों की शुद्धता और निर्धारित समय-सीमा के पालन पर विशेष जोर दिया जा रहा है प्रशिक्षण में प्रगणकों और सुपरवाइजरों की जिम्मेदारियों को भी स्पष्ट किया जा रहा है। प्रगणक परिवारों से निर्धारित जानकारी प्राप्त कर दर्ज करेंगे, जबकि सुपरवाइजर प्रविष्टियों की गुणवत्ता और निर्धारित प्रक्रिया के अनुपालन की निगरानी करेंगे। इसका उद्देश्य मैदानी कार्य शुरू होने से पहले सभी कार्मिकों को आवश्यक जानकारी और व्यावहारिक दक्षता प्रदान करना है।

 जनगणना-2027 की निर्धारित समय-सारिणी

जारी कार्यक्रम के अनुसार, उत्तर प्रदेश में जनगणना के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना के तहत 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना की जाएगी। इस दौरान प्रगणक परिवारों से निर्धारित 40 प्रश्नों के आधार पर जानकारी संकलित करेंगे। इसके बाद 5 से 9 जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण दौर चलेगा, जिसमें आवश्यकतानुसार विवरणों की जांच और संशोधन किया जाएगा प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों को बताया जा रहा है कि प्रत्येक निवासी से संबंधित जानकारी सावधानीपूर्वक और सही तरीके से दर्ज करना आवश्यक है। जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के नियोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं जनपद में प्रशिक्षण कार्यक्रम की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि जनगणना का कार्य समयबद्ध, त्रुटिरहित और प्रभावी ढंग से संपन्न कराया जा सके।

 

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई