मिशन शक्ति 6.0: परिवार परामर्श प्रकोष्ठ ‘नई-किरण’ की पहल से दो परिवारों में सुलह-समझौता
आजमगढ़। मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के साथ पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए चलाए जा रहे प्रयासों के क्रम में 26 अक्टूबर 2026 को परिवार परामर्श प्रकोष्ठ ‘नई-किरण’ की पहल से दो परिवारों में सुलह-समझौता कराया गया।
अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी श्री नवीन अरोरा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में यह पहल की जा रही है इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात एवं नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ ‘नई-किरण’ में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कुल 08 पत्रावलियों में संबंधित पक्षकारों को बुलाया गया, जिनमें 06 प्रकरणों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए काउंसलिंग एवं आपसी समझाइश के माध्यम से 02 प्रकरणों में सुलह-समझौता कराया गया, जबकि 02 पत्रावलियां अन्य कारणों से बंद की गईं। शेष प्रकरणों में सुनवाई के लिए अग्रिम तिथि निर्धारित की गई।

इन दो प्रकरणों में हुआ सुलह-समझौता
सुलह-समझौता किए गए प्रकरणों में मीनू यादव पुत्री सत्यनारायण, निवासी ग्राम मातनपुर, थाना कंधरापुर, जनपद आजमगढ़ तथा उजाला पुत्री अच्छेलाल, निवासी ग्राम इब्राहिमपुर, थाना गंभीरपुर, जनपद आजमगढ़ शामिल हैं। परिवार परामर्श प्रकोष्ठ ‘नई-किरण’ का उद्देश्य आपसी संवाद एवं काउंसलिंग के माध्यम से पारिवारिक विवादों का समाधान करना, परिवारों को टूटने से बचाना तथा पारिवारिक सौहार्द बनाए रखना है।
बैठक में काउंसलर प्रो. राकेश यादव, उपनिरीक्षक सत्यनारायण यादव, आरक्षी जितेन्द्र कुमार साह, आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता एवं महिला आरक्षी नेहा सिंह उपस्थित रहीं।








