best news portal development company in india

आजमगढ़ के दो उपनिरीक्षक निरीक्षक पद पर पदोन्नत, एसएसपी ने कंधों पर स्टार लगाकर दी बधाई

SHARE:

आजमगढ़ के दो उपनिरीक्षक निरीक्षक पद पर पदोन्नत, एसएसपी ने कंधों पर स्टार लगाकर दी बधाई

आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ पुलिस में तैनात दो उपनिरीक्षकों को उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है इस अवसर पर 27 अक्टूबर 2026 को पुलिस कार्यालय, आजमगढ़ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव ने दोनों पदोन्नत पुलिसकर्मियों के कंधों पर निरीक्षक पद के स्टार लगाकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

पदोन्नति प्राप्त करने वालों में थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़ में तैनात निरीक्षक राजेश कुमार सिंह और निरीक्षक योगेंद्र सिंह यादव शामिल हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी अपनी कार्यकुशलता, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासित कार्यशैली से विभाग और जनपद का गौरव बढ़ाते रहेंगे तथा नई जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम कौस्तुभ त्रिपाठी और क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर विजय कुमार सिंह गौर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जनपद आजमगढ़ पुलिस परिवार की ओर से निरीक्षक राजेश कुमार सिंह एवं निरीक्षक योगेंद्र सिंह यादव को पदोन्नति पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई