निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से शिकायतों का निस्तारण करने पर जोर, पीड़ितों को प्रभावी न्याय दिलाने के निर्देश
आजमगढ़, 31 अक्टूबर 2026।जनपद आजमगढ़ में आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान के लिए शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी कार्यालय किरन पाल सिंह एवं क्षेत्राधिकारी आंकिक अजय प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए प्रत्येक प्रकरण में निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ पीड़ितों की समस्याओं का समाधान करते हुए उन्हें प्रभावी और त्वरित न्याय दिलाया जाए।
जनपद पुलिस की ओर से आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान तथा पुलिस के प्रति जनविश्वास को मजबूत करने के लिए जनसुनवाई और शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया जारी रखने की बात कही गई।








