best news portal development company in india

जाति के नाम पर समाज को बांटने वालों से रहें सतर्क, 2027 के चुनाव में बूथ स्तर तक मजबूत हो संगठन: योगी आदित्यनाथ

SHARE:

जाति के नाम पर समाज को बांटने वालों से रहें सतर्क, 2027 के चुनाव में बूथ स्तर तक मजबूत हो संगठन: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा कार्यकर्ताओं से जाति के नाम पर समाज को बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य समाज को एकजुट रखना और विकास की उपलब्धियों को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना है। 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतरना होगा।

लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। साथ ही विपक्ष की ओर से फैलाए जा रहे नकारात्मक प्रचार का तथ्यों के आधार पर जवाब देना चाहिए उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से सक्रिय होना होगा। संगठन की मजबूती ही चुनाव में सफलता का आधार बनेगी।

सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएं

योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी प्रत्येक बूथ तक पहुंचाई जाए। जनता के बीच संवाद बनाए रखें और उनकी समस्याओं के समाधान में सहयोग करें उन्होंने भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बताते हुए कहा कि पार्टी की पहचान उसकी विचारधारा, मूल्यों और आदर्शों से है। कार्यकर्ता इसी विचारधारा के आधार पर समाज में काम करते हैं।

तीसरी बार सरकार बनाने की तैयारी

मुख्यमंत्री ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने की जरूरत है। पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटना होगा, ताकि प्रदेश में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बना सके बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उत्तर प्रदेश में भाजपा की लगातार तीसरी सरकार बनाने का आह्वान किया।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई