best news portal development company in india

सरदार पटेल की जयंती पर एकता और अखंडता का लिया संकल्प, महुल में भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने आयोजित की गोष्ठी

SHARE:

आशु जायसवाल ने सरदार पटेल के जीवन संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर डाला प्रकाश, युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने की अपील

माहुल (आजमगढ़)। लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को नगर पंचायत माहुल में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के तत्वावधान में गोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम में सरदार पटेल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष आशु जायसवाल ने की। उन्होंने सरदार पटेल के जीवन संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल स्वतंत्र भारत के महान शिल्पकार थे। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व के बल पर देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के विचार आज भी सामाजिक एकता, समरसता और राष्ट्रहित के लिए प्रेरणा देते हैं। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही मजबूत और संगठित राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि संदीप राजभर ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके संघर्ष, राष्ट्रभक्ति और दृढ़ संकल्प से नई पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए इसी क्रम में दिनेश गुप्ता ने कहा कि सरदार पटेल का योगदान किसी एक राजनीतिक दल तक सीमित नहीं है, बल्कि वह पूरे देश की अमूल्य धरोहर हैं उनके विचारों और आदर्शों को अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

वहीं सचिन मोदनवाल ने राष्ट्रसेवा और दृढ़ इच्छाशक्ति के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज में एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है कार्यक्रम में प्रिंस गुप्ता, सूरज मोदनवाल, गोलू यादव, सुदीप यादव, सत्यपाल, अमन जायसवाल और अमित जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई