best news portal development company in india

दीपावली से पहले 14.82 लाख कर्मचारियों को बोनस देने की तैयारी, सीएम योगी के पास पहुंची फाइल!

SHARE:

अधिकतम 7 हजार रुपये तक मिलेगा बोनस, दैनिक वेतनभोगी और अराजपत्रित कर्मचारियों को भी लाभ; बोनस के बाद 3 प्रतिशत डीए और डीआर बढ़ाने की तैयारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार दीपावली से पहले प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों को बोनस का तोहफा देने की तैयारी में है। वित्त विभाग ने वर्ष 2025-26 के लिए 14.82 लाख से अधिक अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस देने से संबंधित फाइल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अनुमोदन के लिए भेज दी है। उम्मीद है कि एक-दो दिनों में बोनस देने का आदेश जारी हो सकता है। इस फैसले से नियमित कर्मचारियों के साथ दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा अधिकारियों के अनुसार, कर्मचारियों को अधिकतम 7,000 रुपये तक बोनस दिया जाएगा। बोनस का लाभ पूर्णकालिक अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, राजकीय विभागों के कर्मचारियों, कार्यभारित तथा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को मिलेगा। इसके अलावा राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों और जिला पंचायतों के कर्मचारियों को भी इस दायरे में शामिल किया गया है।

सरकारी खजाने पर एक हजार करोड़ रुपये से अधिक का भार

बोनस देने के इस फैसले से प्रदेश सरकार के खजाने पर एक हजार करोड़ रुपये से अधिक का व्ययभार आने का अनुमान है। वित्त विभाग की ओर से संबंधित फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय भेजे जाने के बाद अब अंतिम अनुमोदन और आदेश का इंतजार है।

बोनस के बाद 3 प्रतिशत बढ़ेगा महंगाई भत्ता और महंगाई राहत

कर्मचारियों के लिए एक और राहत की तैयारी है। बोनस के बाद वित्त विभाग तीन प्रतिशत की बढ़ी दर से महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) दिए जाने से संबंधित फाइल भी मुख्यमंत्री के पास भेजेगा बढ़ी हुई दर से डीए और डीआर का नकद लाभ कर्मचारियों को दिसंबर में मिलने वाले नवंबर माह के वेतन के साथ दिया जाएगा। वहीं जुलाई से अक्टूबर तक के एरियर की राशि कर्मचारियों के जीपीएफ खातों में डाली जाएगी। इसके साथ ही बचत पत्रों के माध्यम से भी सरकार भुगतान करेगी।

12 लाख से अधिक पेंशनर्स को भी मिलेगी राहत

महंगाई राहत (डीआर) की दर में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी का लाभ प्रदेश के 12 लाख से अधिक पेंशनर्स को भी मिलेगा। इस तरह प्रस्तावित फैसले से जहां कर्मचारियों को बोनस और बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा, वहीं पेंशनर्स को भी महंगाई राहत में बढ़ोतरी से आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई