best news portal development company in india

एसआईआर का सबसे बड़ा पीड़ित बंगाल : ममता बनर्जी, भाजपा पर विपक्ष शासित राज्यों को निशाना बनाने का आरोप

SHARE:

दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी रैली में ममता बनर्जी ने भाजपा पर बोला हमला, सभी दलों से एकजुट होकर मुकाबला करने की अपील

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित विपक्षी गठबंधन की रैली में ममता बनर्जी ने कहा कि एसआईआर का सबसे बड़ा पीड़ित बंगाल है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विपक्ष शासित राज्यों को निशाना बना रही है और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश कर रही है ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा विपक्ष शासित राज्यों को निशाना बना रही है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों और समुदायों को एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

उन्होंने एसआईआर यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का विरोध करते हुए इसे लेकर अपनी चिंता जाहिर की। ममता बनर्जी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के मताधिकार की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है और किसी भी प्रक्रिया के नाम पर मतदाताओं के अधिकार प्रभावित नहीं होने चाहिए।

विपक्षी एकजुटता पर दिया जोर

ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों से एकजुट होकर राजनीतिक मुकाबला करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ सभी विपक्षी दलों को मिलकर आवाज उठानी होगी रैली में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने भी चुनावी प्रक्रिया, एसआईआर और मतदाता सूची को लेकर अपनी आपत्तियां रखीं।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई