best news portal development company in india

1984 के सिख नरसंहार पर कांग्रेस प्रदर्शन नहीं, पश्चाताप करे : नितिन नवीन

SHARE:

भाजपा अध्यक्ष ने राहुल गांधी से पूछा- सिख समाज के हजारों लोगों की जान जाने की घटना पर कांग्रेस ने आज तक माफी क्यों नहीं मांगी?

रोहतक। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 1984 के सिख विरोधी नरसंहार को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस घटना को लेकर प्रदर्शन करने के बजाय पश्चाताप करना चाहिए और पीड़ित सिख परिवारों से माफी मांगनी चाहिए।

नितिन नवीन ने कहा कि एक नवंबर को सिख समाज के लोगों के साथ जो हिंसा हुई, उसके लिए कांग्रेस को अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि सिख समुदाय के हजारों लोगों की जान जाने की घटना पर कांग्रेस ने आज तक माफी क्यों नहीं मांगी? उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता प्रदर्शन की राजनीति कर रहे हैं, जबकि उन्हें पीड़ित परिवारों के दर्द को समझते हुए माफी मांगनी चाहिए।

राजीव गांधी के बयान का भी किया जिक्र

भाजपा अध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के उस बयान का उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘जब बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती कांपती है।’ नितिन नवीन ने इस बयान को 1984 की घटनाओं के संदर्भ में उठाते हुए कांग्रेस से जवाब मांगा।उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों के दर्द को समझना और उनके प्रति संवेदना व्यक्त करना जरूरी है। कांग्रेस को इस मामले में अपनी राजनीतिक जिम्मेदारी से बचना नहीं चाहिए।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई