best news portal development company in india

महराजगंज में घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी करने का आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

महराजगंज में घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी करने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र में घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़खानी करने तथा विरोध करने पर गाली-गलौज और जान-माल की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बलिन्दर पुत्र पथरू राजभर निवासी नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम (औघड़गंज बड़की भरऊटी), थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 28 वर्ष बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को थाना महराजगंज क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़खानी करने तथा विरोध करने पर गाली-गलौज और जान-माल की धमकी देने के संबंध में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था। इसके आधार पर थाना महराजगंज में मुकदमा संख्या 263/2026 धारा 74/352/351(3)/333 बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष जयप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

दिनांक 1 नवंबर 2026 को उपनिरीक्षक चन्द्रजीत यादव ने कांस्टेबल अजीत यादव के साथ अभियुक्त बलिन्दर को कटान बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत भी आवश्यक कार्रवाई की गई।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई