best news portal development company in india

मिशन शक्ति फेज-6.0। मेंजवा कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्राओं को किया जागरूक, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन और साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी!

SHARE:

मिशन शक्ति फेज-6.0। मेंजवा कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्राओं को किया जागरूक, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन और साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

आजमगढ़। मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत थाना फूलपुर पुलिस द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, मेंजवा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं एवं महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा हेल्पलाइन, आपातकालीन सेवाओं और साइबर अपराधों से बचाव की विस्तृत जानकारी दी यह कार्यक्रम अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी श्री नवीन अरोड़ा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ श्री सुनील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं एवं महिलाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इसमें महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, एम्बुलेंस सेवा 108 व 102 तथा अग्निशमन सेवा 101 शामिल रहे

महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से संवाद करते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न अथवा असुरक्षा की स्थिति में बिना किसी भय या संकोच के पुलिस को सूचना दें और उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करें। इसके साथ ही छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति सतर्क रहने के लिए भी जागरूक किया गया कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल पूनम देवी, शिल्पी सिंह, शालू सिंह एवं रिजर्व महिला कांस्टेबल सपना सिंह, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ मौजूद रहीं।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई