best news portal development company in india

आजमगढ़। अस्पताल से लापता हुई बच्ची को पुलिस ने चंद समय में सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया

SHARE:

पीआरवी 5386 और कोतवाली पुलिस की तत्परता से मिली सफलता, हाफिजपुर के पास से बरामद हुई बच्ची

आजमगढ़, 03 नवंबर 2026। जनपद आजमगढ़ में पुलिस की तत्परता और त्वरित कार्रवाई से अस्पताल से लापता हुई एक बच्ची को चंद समय में सकुशल बरामद कर परिजनों से मिला दिया गया। इस कार्रवाई में पीआरवी 5386 और थाना कोतवाली पुलिस की अहम भूमिका रही।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 नवंबर को पीआरवी 5386 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि जुनैदगंज स्थित आसिया हॉस्पिटल में एक बच्ची अपने परिजनों के साथ एंडोस्कोपी कराने आई थी। इसी दौरान असहज महसूस होने पर वह बाथरूम जाने के बहाने बाहर निकली, लेकिन कुछ देर बाद लापता हो गई।

बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी बलरामपुर पुलिस बल के साथ तत्काल सक्रिय हुए और उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने तेजी से खोजबीन करते हुए बच्ची को विज्डम इंटरनेशनल स्कूल, हाफिजपुर के पास से सकुशल बरामद कर लिया।

आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्ची के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली,आजमगढ़ पुलिस की इस त्वरित और सराहनीय कार्रवाई से एक बार फिर पुलिस की तत्परता सामने आई है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई