best news portal development company in india

आजमगढ़। मिशन शक्ति अभियान के तहत नई-किरण में एक बिछड़े दंपति का कराया गया समझौता

SHARE:

परिवार परामर्श प्रकोष्ठ में 08 मामलों की हुई सुनवाई, काउंसलिंग के बाद आपसी सहमति से फिर साथ रहने को तैयार हुए पति-पत्नी

आजमगढ़, 03 नवंबर 2026। मिशन शक्ति-6.0 अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई-किरण में पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए बैठक आयोजित की गई। इस दौरान काउंसलिंग और समझाने-बुझाने के प्रयासों के बाद एक बिछड़े दंपति के बीच आपसी सहमति से समझौता कराया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में आयोजित इस बैठक में कुल 08 पत्रावलियों में दोनों पक्षों को दूरभाष और नोटिस के माध्यम से बुलाया गया था। इनमें से 07 मामलों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए सुनवाई के दौरान 02 दंपति आपसी कुशलता प्रकट करने के लिए पहुंचे, जबकि एक मामले में काउंसलिंग और लगातार प्रयासों के बाद पति-पत्नी को समझाकर आपसी सहमति से समझौता कराया गया।

इस प्रकरण में पत्नी की ओर से ससुराल पक्ष पर शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना, गाली-गलौज, मारपीट और घर में न रहने देने संबंधी आरोपों को लेकर विवाद था। समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त कर साथ रहने पर सहमति जताई इसके अतिरिक्त एक पत्रावली अन्य कारणों से बंद की गई, जबकि शेष मामलों में अगली सुनवाई के लिए तिथि निर्धारित करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी और दोनों पक्षों को नोटिस एवं दूरभाष के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, नई-किरण परियोजना का उद्देश्य पारिवारिक विवादों का आपसी सहमति और संवाद के माध्यम से समाधान कर बिखरते परिवारों को फिर से जोड़ना तथा पारिवारिक न्यायालयों में मुकदमों का भार कम करने में सहयोग करना है।

इस दौरान प्रभारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन सुरेन्द्र कुमार दूबे, प्रभारी महेन्द्र प्रसाद तिवारी, उपनिरीक्षक सत्यनारायण यादव, आरक्षी जितेन्द्र कुमार साह, आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता, महिला आरक्षी संयोगिता कुमारी एवं महिला आरक्षी नेहा सिंह उपस्थित रहीं, इस बैठक में कुल एक दंपति के बीच समझौता कराया गया।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई