सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम एवं एसपी ने सुनी फरियाद, 127 प्रार्थना पत्र में 7 का निस्तारण!

SHARE:

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम एसपी की उपस्थिति के बाद भी निराशाजनक रहा निस्तारण का आंकड़ा…

आजमगढ़। मार्टिनगंज तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर चल रही जनसुनवाई में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने पहुंच कर पीड़ितों की फरियाद सुनी संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व संबंधित 76 मामले,पुलिस संबंधित 18, विकास संबंधित 11एवं अन्य 15 टोटल 127 शिकायत पत्र आए। जिसमें से 7 का मौके पर हि निस्तारण हुआ अन्य के लिए संबंधित विभाग को जल्द निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया,

बताते चलें कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार सुबह 8 बजे से ही मार्टिनगंज तहसील परिसर में लोगों की भारी भीड़ जमा रही और करीब 1 बजे उच्चाधिकारियों को जनसुनवाई में बैठते है शिकायतकर्ताओं की संख्या और बढ़ गई । वहीं भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री पवन सिंह उर्फ डब्लू ने वार्ता के दौरान कहा कि यदि प्रकरण को संबंधित स्थानीय अधिकारी समय रहते निस्तारण कर देते तो आज शिकायत कर्ताओं की इतनी भीड़ संपूर्ण समाधान दिवस में नहीं होती। संपूर्ण समाधान दिवस में प्रमुख रूप से मुख्य चिकित्साधिकारी, डीपीआरओ, जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्राधिकारी अनिल वर्मा, एसडीएम राजकुमार बैठा,एवं तहसीलदार कमल सिंह सहित आदि अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई