best news portal development company in india

मेहनगर- पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी जावेद पुलिस मुठभेड़ के बाद हुआ गिरफ्तार!

SHARE:

आरोपी पर पुलिस टीम पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल….

आजमगढ़। जनपद के मेहनगर थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी जावेद को पुलिस ने घटना के दूसरे दिन शनिवार रविवार के मध्य रात्रि में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। देवरिया राजधरपुर गांव के पास पुलिस की घेराबंदी के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में जावेद के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

शुक्रवार देर शाम जब बच्ची के माता-पिता बाजार गए थे, तभी पड़ोस के जावेद ने घर में अकेली बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसा जघन्य कृत्य किया। माता-पिता के लौटने पर बच्ची की हालत देखकर उन्होंने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया और मेहनगर थाने में शिकायत दर्ज की। बताया जाता है की बच्ची इस व्यक्ति को चाचा कह कर बुलाती थी, आपसी विश्वास का गला घोटने वाले इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी शुरू की। मुठभेड़ में आरोपी की गिरफ्तारी से स्थानीय लोगों में राहत की सांस है, हालांकि घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश बरकरार है।

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिले के एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी बीच मेंहनगर थाने की पुलिस को सूचना मिली कि जावेद कहीं भागने की तैयारी कर रहा है। इसी सूचना पर पुलिस तलाश में जुटी थी तब देखा कि एक व्यक्ति पैदल आ रहा है। पुलिस ने जब रुकने का इशारा किया तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस द्वारा की गई कंट्रोल फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई