best news portal development company in india

आजमगढ़: पान की दुकान में चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार!

SHARE:

पान की दुकान का ताला तोड़कर हजारों की चोरी…..

आजमगढ़। थाना मेंहनगर पुलिस ने पान की दुकान में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल और घटना में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 23 दिसंबर 2025 को जहांगीर नगर निवासी गौतम रावत ने शिकायत दर्ज कराई थी कि शास्त्री नगर स्थित उनकी पान की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने करीब 15 हजार रुपये का सामान और 23 हजार रुपये नकद चोरी कर लिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

विवेचना के दौरान 19 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक तुषार त्रिपाठी और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर लखराव पोखरा के पास से चार आरोपियों—वीरबल चौहान, सोनू चौहान, किशन यादव और शनि यादव—को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक आरी, एक रम्मा और चोरी के 2,100 रुपये बरामद किए गए।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी की है। गिरफ्तार आरोपियों में से वीरबल चौहान के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक तुषार त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल अजय राय और कांस्टेबल कुलदीप तिवारी शामिल रहे। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई