best news portal development company in india

उप्र मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात भानु प्रताप सिंह बने ACP, पैतृक गांव में जश्न!

SHARE:

क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर….

मेंहनगर (आजमगढ़)। जिले के मेंहनगर क्षेत्र के गौरा गांव निवासी भानु प्रताप सिंह को पुलिस उपाधीक्षक (ACP) पद पर प्रोन्नत किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात भानु प्रताप सिंह को उनकी उत्कृष्ट सेवा, निष्ठा और शौर्य के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित- पदभार ग्रहण करने के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भानु प्रताप सिंह को गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए यह पदोन्नति दी गई है।

👉 गांव में खुशी का माहौल- जैसे ही पदोन्नति की सूचना मिली, उनके पैतृक गांव गौरा में खुशी की लहर दौड़ गई। बुधवार को उनके आवास पर शुभचिंतकों और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। उनके बड़े भाई उमाकांत सिंह ने आगंतुकों का स्वागत किया और मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

👉 इस मौके पर अरविंद सिंह (चेयरमैन, भूमि विकास बैंक), राजेश सिंह (शासकीय अधिवक्ता), रामजन्म सिंह (अध्यक्ष, तहसील बार एसोसिएशन), सुधीर कुमार राय ‘बब्बू’ (सभासद), रणभूपेश सिंह, अविनाश सिंह (पूर्व सभासद) सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

👉 ग्रामीणों ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और भानु प्रताप सिंह की मेहनत, ईमानदारी व वीरता का परिणाम है।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई