best news portal development company in india

ऊदपुर में नाले पर अवैध कब्जा, चार महीने से जलभराव से लोगों की बढ़ी परेशानी

SHARE:

ऊदपुर में नाले पर अवैध कब्जा, चार महीने से जलभराव से लोगों की बढ़ी परेशानी

 

मकानों में घुस रहा गंदा पानी, बीमारियों का खतरा; शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत ऊदपुर के शबाना मोड़ क्षेत्र में सरकारी नाले पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है स्थानीय निवासी सरफराज अहमद ने उपजिलाधिकारी फूलपुर को प्रार्थना पत्र देकर समस्या से अवगत कराया है।
शिकायत के अनुसार, गांव में बना सरकारी नाला पहले ब्लॉक के सामने से होते हुए गंदे पानी को नदी तक पहुंचाता था लेकिन कुछ लोगों द्वारा नाले पर अवैध निर्माण कर लेने के कारण नाला पूरी तरह जाम हो गया है पिछले करीब चार महीनों से गंदा पानी आसपास जमा हो रहा है जिससे लोगों के घरों में पानी रिस रहा है और दीवारें क्षतिग्रस्त होने लगी हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव के चलते क्षेत्र में मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है पीड़ित द्वारा ग्राम प्रधान से संपर्क करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर जांच कराकर नाले की तत्काल सफाई कराई जाए और अवैध अतिक्रमण हटाया जाए ताकि जल निकासी व्यवस्था सुचारु हो सके और लोगों को राहत मिल सके।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment