best news portal development company in india

बारात में मामूली विवाद ने लिया खूनखराबे का रूप, दो आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

बारात में जयमाला के दौरान कूलर लगाने को लेकर विवाद  जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया था…..

आजमगढ़। जनपद के जीयनपुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की जान चली गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, 29 अप्रैल 2026 को गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बेलसड़ी निवासी राजेश निषाद ने जीयनपुर थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि बारात में जयमाला के दौरान कूलर लगाने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि कमलेश निषाद, महेश निषाद, रामभजन निषाद, राममिलन निषाद समेत अन्य लोगों ने लाठी-डंडा, रॉड और चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल-  अमीरचंद निषाद को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस मामले में जीयनपुर थाने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने 2 मई को कार्रवाई करते हुए आरोपी रामभजन निषाद (22) और राममिलन निषाद (19) को रजादेपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो चाकू, दो डंडे और एक लोहे की रॉड बरामद की गई।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी मामले में बढ़ा दी हैं। दोनों गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास इसी मामले से जुड़ा बताया गया है। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अजय यादव, उपनिरीक्षक अमित कुमार वर्मा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई