best news portal development company in india

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से बदलेगा आजमगढ़, सौर ऊर्जा की ओर बढ़ा मजबूत कदम

SHARE:

इस योजना अंतर्गत जिले में 2,807 लाभार्थियों को सब्सिडी भी जारी की जा चुकी है…

आजमगढ़, 02 मई 2026 — जनपद आजमगढ़ में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें योजना की प्रगति, लंबित मामलों और लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में परियोजना अधिकारी नेडा/डीएसटीओ आर. डी. यादव ने जानकारी दी कि जनपद को 11,034 सोलर संयंत्रों की स्थापना का लक्ष्य मिला है। इसके मुकाबले अब तक 8,160 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से 6,521 आवेदनों में वेण्डर का चयन किया जा चुका है। वहीं, 3,285 सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं और 2,807 लाभार्थियों को सब्सिडी भी जारी की जा चुकी है।

समीक्षा के दौरान बैंक स्तर पर लंबित मामलों पर विशेष ध्यान दिया गया। बताया गया कि 14 बैंकों की 289 शाखाओं में कुल 3,858 आवेदन जमा हुए हैं, जिनमें 1,614 स्वीकृत, 906 अस्वीकृत और 1,338 आवेदन लंबित हैं। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी आवेदन को बिना ठोस कारण के निरस्त न किया जाए और कमियों को दूर कर प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति दी जाए।

मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना ने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य हर घर तक सौर ऊर्जा पहुंचाकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। इससे न केवल बिजली खर्च में कमी आएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने पंजीकृत वेण्डरों को निर्देशित किया कि जनजागरूकता अभियान तेज करें और अधिक से अधिक लोगों को योजना से जोड़ते हुए सोलर प्लांट की स्थापना में तेजी लाएं, ताकि विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों को सौर ऊर्जा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

बैठक में आईएएस प्रशिक्षु सिद्धार्थ सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक पवन कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई